मंडला: औढ़ारी में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, छात्रों ने दिया सेवा और स्वच्छता का संदेश
Mandla, Mandla | Apr 5, 2026 पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को चार बजे बालक आश्रम शाला औढ़ारी में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य जयकुमार बैरागी के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी अशोक वरकड़े के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।