बदरवास: टामकी में भव्य मेला और दंगल हुआ संपन्न, कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के ग्राम टामकी में सिद्ध झिरना आश्रम पर बुधवार को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य मेला एवं खेल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। सुबह ग्राम टामकी से श्रद्धालुओं ने झंडा यात्रा निकालकर भजन-कीर्तन करते हुए आश्रम पहुंचकर महादेव जी एवं सिद्ध बाबा के दर्शन कर चढ़ावा अर्पित किया।