मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, एक कंपनी से संविदा भर्ती की मांग की गई
घंटाघर स्थित माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई। सदस्यों ने मांग किया कि सिर्फ एक कंपनी के जरिए संविदा कर्मियों की भर्ती की जाए। वर्तमान में चार कंपनियों द्वारा संविदा कर्मियों की भर्ती हो रही है। जिसकी वजह से अलग-अलग समय पर संविदा कर्मियों का वेतन आ रहा है। इससे परेशानी हो रही है।