सागर नगर: जनसुनवाई में शिकायत के बाद वापस लेने का दबाव, युवक ने कैंट पुलिस पर बंधक बनाने का आरोप लगाया
मनोरमा कॉलोनी निवासी चंदन राय ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई में की गई शिकायत वापस लेने के लिए कैंट थाना पुलिस ने उन्हें थाने में बंधक बनाकर धमकाया। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को हुए सड़क हादसे में भतीजी सहित तीन लोग घायल हुए थे, जिस पर कार्रवाई न होने पर 16 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। चंदन मंगलवार दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की है।