किशनगढ़ बास: खैरथल में कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप पर किया जोरदार प्रदर्शन, जिला कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास, पुलिस ने रोका
Kishangarhbas, Alwar | Sep 29, 2026
खैरथल में मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे कांग्रेस ने वोट चोरी और नगर निकाय चुनाव में कथित धांधली के विरोध में खैरथल जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। खैरथल जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में अंबेडकर चौक से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। बलराम यादव और कांग्रेस के तिजारा से प्रत्याशी इमरान खान ने लोगों को संबोधित किया।