जलालाबाद: उबरिया मंदिर पर दबंगों ने दिव्यांग धर्मवीर दास पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की
शाहजहाँपुर, ग्राम मीरपुर निवासी विकलांग धर्मवीर दास (शिष्य शिवरामदास) ने कोतवाली जलालाबाद प्रभारी को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को उबरिया मंदिर पर भोजन बनाते समय ग्राम मिठहा के पारस, अखिलेश (पुत्र लदूरी), राजेश, बृजेश (पुत्र चन्द्रबक्श), दिनेश, अवधेश (पुत्र राजबहादुर सिंह) समेत कई दबंगों ने लाठी-डंडों, लात-घूसों से हमला किया।