कासगंज: कासगंज में साड़ी की दुकान से नौकर की मिलीभगत से दो महिलाओं ने की साड़ी की चोरी, पीड़ित दुकानादार ने दी तहरीर
सहावर गेट पर साड़ी श्रंगार के नाम से व्यापारी रोहतास अपनी दुकान चलाते है। रोहतास ने बताया की उनकी दुकान पर काम करने वाले रवि और अनमोल दुकान से दो अन्य महिलाओं की मदद से साड़ी चोरी कर रहे थे। घटना की जानकारी उन्हे सीसीटीवी कैमरे की वीडियों से हुई। वहीं पीड़ित दुकानदार कार्यवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी बुधवार शाम 7 बजे मिली।