राजगीर: राजगीर के नालंदा विश्वविद्यालय में गांधीवादी विचारक धर्मपाल पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
Rajgir, Nalanda | Oct 20, 2024 अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में गांधीवादी विचारक धर्मपाल पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न हो गया. यह सेमिनार प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक, शोधकर्ता और इतिहासकार धर्मपाल के कृतियों और उनके साहित्यिक योगदान पर केंद्रित रही. सेमिनार के मुख्य अतिथि गांधी रिसर्च फाउंडेशन की डीन (रिसर्च) डॉ. गीता धर्मपाल रहीं.