राजगीर: राजगीर के जेएनवी में ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैम्प का शुभारंभ, कर्नल राजेश बाहरी ने किया उद्घाटन
Rajgir, Nalanda | Oct 19, 2024 राजगीर स्थित जेएनवी में शनिवार की दोपहर 12.10 पर ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैम्प का 38 बिहार बटालियन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बाहरी ने शुभारंभ किया. मौके पर उन्होंने सभी कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि राजगीर एक ऐतिहासिक शहर है. कैम्प के दौरान सभी कैडेट को पर्यटन नगरी के इर्द गिर्द के महत्वपूर्ण साइटों का अवलोकन कराया जाएगा.