राजगीर: कतरीसराय सीओ की निजी लग्जरी कार जलाने वाला राजस्व कर्मचारी कतरीसराय से गिरफ्तार
Rajgir, Nalanda | Oct 15, 2024 कतरीसराय सीओ धीरज प्रकाश के निजी लग्जरी कार को जलाने वाले राजस्व कर्मचारी सत्येन्द्र प्रसाद को सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे कतरीसराय से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी सत्येन्द्र प्रसाद, जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी रंगी यादव का पुत्र है.