राजगीर: राजगीर स्थित बड़ी संगत के प्रांगण में आयोजित गुरु पर्व समारोह में सत्संग में श्रद्धालु गोता लगाते रहे
Rajgir, Nalanda | Oct 18, 2024 राजगीर स्थित बड़ी संगत के प्रांगण में आयोजित गुरु पर्व समारोह में सत्संग मे गुरुवार की देर रात करीब दो बजे तक श्रद्धालु गोता लगाते रहे. इस दौरान महामंडलेश्वर बिहार सह बड़ी संगत पीठाधीश्वर महंत स्वामी विवेक के मुनि जी महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि प्रभु एवं गुरु की आराधना, परोपकार दान एवं पुण्य कार्य करने मानव जीवन का कल्याण संभव है.