उचकागांव: उचकागांव में शिक्षक हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च, सैकड़ों लोग हुए शामिल
उचकागांव प्रखंड के झीरवां पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव निवासी प्रखंड शिक्षक व प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता अरविंद यादव के हत्या के विरोध में उचकागांव प्रखंड मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला गया। शिक्षक नेता दाउद अली के नेतृत्व में निकाली यह कैंडल मार्च प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय भवन होते हुए उचकागाँव चौराहे तक गयी।