गया टाउन सीडी ब्लॉक: लायंस क्लब गया द्वारा आईएमए भवन में जेरियाट्रिक क्लीनिक का आयोजन, 45 मरीजों की हुई जांच
लायंस क्लब गया द्वारा आईएमए भवन में निःशुल्क “जेरियाट्रिक क्लीनिक” का आयोजन रविवार की दोपहर 3 बजे किया गया। लायन डॉ. नंद किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 45 मरीजों की जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं दी गईं। शिविर में फिजिशियन, नेत्र, ईएनटी, स्त्री रोग, दंत एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।