इगलास: इगलास गौण्डा थाना पुलिस ने लूट के आरोपी को ₹10,100 के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Iglas, Aligarh | Nov 1, 2026 इगलास गौण्डा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौंडा थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त भगवान सिंह उर्फ मनिया पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम तलेसरा, थाना गौंडा को थाना क्षेत्र गौंडा से 10,100/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है। ये रुपये लूट के कुंडल बेचने से प्राप्त हुए थे।