रेलवे निर्माण कार्य के दौरान अचानक आग, घोलतीर में मचा हड़कंप!
रुद्रप्रयाग में रेलवे परियोजना के बैचिंग प्लांट में भीषण आग, नगरासू-घोलतीर क्षेत्र में मची अफरा-तफरी,,
मेघा कंपनी के बैचिंग प्लांट में आग लगने से हड़कंप, प्रारंभिक तौर पर लापरवाही की आशंका, बड़ा हादसा टला।
जनपद रुद्रप्रयाग में रेलवे निर्माण कार्य के दौरान नगरासू-घोलतीर स्थित मेघा कंपनी के बैचिंग प्लांट में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर नियंत्रण के प्रयास शुरू किए गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बैचिंग प्लांट परिसर में लगी। घटना के समय प्लांट में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती, तो आसपास मौजूद मशीनरी और अन्य ज्वलनशील सामग्री इसकी चपेट में आ सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका थी।
स्थानीय लोगों ने घटना के पीछे कार्यस्थल पर बरती गई लापरवाही की आशंका जताई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं।
#facebookreels #rudraprayag #uttarakhand #garhwal #railway