बांका: बाराकोला गांव में घर से महिला का शव बरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Banka, Banka | Dec 29, 2024 बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव से पुलिस ने रविवार की सुबह 7 बजे एक घर से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतका की पहचान बाराकोला निवासी विनोद यादव की पत्नी कविता देवी के रूप में की गई।