बांका: बिहाई मोड़ में युवा राजद ने 'माई-बहिन मान' योजना का प्रचार किया
Banka, Banka | Dec 29, 2024 युवा राजद के जिलाध्यक्ष विशाल यादव के नेतृत्व में माई-बहिन मान योजना का प्रचार - प्रसार चांदन प्रखण्ड के बिहाई मोड़ पर रविवार की दोपहर करीब एक बजे किया गया । जिला अध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर सभी मांताएं व बहनों को 2500 रुपये प्रत्येक माह दिया जाएगा। साथ ही वृद्धा, विकलांग पैंशन 400 रुपये से 1500 रुपये कर दिया जाएगा ।