बाड़मेर: बाड़मेर शहर के खेमाबाबा नगर स्थित भाजपा नेता नरपत राज मूंढ के घर से कैश और ज्वेलरी की चोरी
Barmer, Barmer | Aug 17, 2025 बाड़मेर शहर में चोरों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने रात के समय भाजपा नेता के घर के लोहे के सरियों से ताले तोड़कर कैश रुपए, सोने के आभूषण और बर्तन चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।