बाड़मेर: बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके में विरात्रा सड़क पर बाइक के सामने आया मवेशी, तीन दोस्त घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Barmer, Barmer | Aug 16, 2025 बाड़मेर में दर्शन कर लौट रहे तीन दोस्त बाइक से स्लिप हो गए। मवेशी आने की वजह से हुए इस हादसे में तीनों घायल हो गए। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके विरात्रा की है। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को चौहटन हॉस्पिटल लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर कर दिया गया है।