बाड़मेर: बाड़मेर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ
Barmer, Barmer | Aug 17, 2025 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से रविवार को जिले में पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया गहै। यह परीक्षा रविवार को दो पारी में आयोजित हुई। बाड़मेर जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर रविवार दोपहर 12: 00 बजे तक पहली पारी की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लाइन लगने शुरू हो गई थी।