बाड़मेर: राजकीय अस्पताल में महिला से हुई सोने की कंठी की लूट के मामले में बाड़मेर पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Aug 16, 2025 बाड़मेर में दिनदहाड़े राजकीय अस्पताल में महिला से हुई सोने की कंठी की लूट मामले में बाड़मेर डीएसटी टीम ने खुलासा किया है। बाड़मेर पुलिस ने शनिवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी पुष्पेंद्र कुमार जाट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे में हेल्पर का कार्य करता था और स्मैक का आदी है।