मिर्ज़ापुर: पुरजागीर गांव के पुरानी लाइन के पास आम के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
चिल्ह कोतवाली क्षेत्र के पुरजागीर गांव के पुरानी लाइन के पास आम के पेड़ पर युवक का शव लटकते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बुधवार की दोपहर 3:00 बजे युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई सुरेंद्र बिंद ने बताया कि मृतक ननकू बंद 40 वर्ष मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे एक आदमी के साथ बाइक से बैठकर घर से निकला था।