अनूपपुर: उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण
उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकार, कर्तव्य, एफआईआर, निःशुल्क विधिक सहायता, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण कानून तथा नशा जागरूकता विषयों की जानकारी दी।