टीकमगढ़: शहर में बिजली व्यवस्था फेल! एक के बाद एक डीपी में आग, रातभर अंधेरे में डूबे कई इलाके
देर रात शहर में बिजली व्यवस्था चरमराती नजर आई, जब पहले मिश्रा तिराहे की डीपी के वायरों में आग लगी। मरम्मत के बाद कुछ ही देर में शिव इलेक्ट्रिकल के सामने दूसरी डीपी में भी आग भड़क गई।लगातार हुई इन घटनाओं से कई इलाकों की बिजली प्रभावित रही, जिससे रहवासियों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे.।