पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड की आमझरण–कैरम–कुमड़ी निर्माण सड़क पिछले आठ वर्षों से अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई, जिला परिषद सदस्य शिवरतन नायक मौजूद थे।