सादुलशहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 817 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप और मांगीलाल को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से 817 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुक्दमा दर्ज किया गया है।