भीलवाड़ा: गुर्जर समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, हमीरगढ़ पुलिस पर कमलेश के साथ कस्टडी में मारपीट का आरोप
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर संख्या 87/2026 को लेकर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गुर्जर समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की सीआईडी-सीबी से निष्पक्ष जांच कराने तथा कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।