बक्सर: रामरेखा घाट पर उमड़े शिव भक्त, 40 किमी पैदल चलकर करेंगे बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का जलाभिषेक
Buxar, Buxar | Aug 23, 2026 श्रावण माह की अंतिम सोमवारी को लेकर रामरेखा घाट पर रविवार से ही शिव भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। गंगा स्नान और संकल्प लेने के बाद बड़ी संख्या में कांवरिया ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालु करीब 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।