सीकरी: सीकरी के गांव गमोडकी में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस मौके पर पहुंची
सीकरी थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गांव गामोडकी में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।मृतक के भाई जगजीत सिंह बताया कि एक महीने पहले उसके भाई जगतार ने 200 गज का प्लॉट खरीदा था जिस पर गांव के ही अमरीक सिंह,जसवंत सिंह, राजू ओर सुखविंदर की नजर थीं आरोपी गाली गलौच कर रहे थे उन्हें रोका गया तो जगतार को गोली मार दी जिसकी मौत हो गई।