नानपारा: रुपईडीहा लॉर्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का शुभारंभ, कैडेट्स को दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण
रुपईडीहा स्थानीय लॉर्ड बुद्ध पी.जी. कॉलेज, रुपईडीहा में 10 दिवसीय राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी विशेष प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभशनिवार को अत्यंत उत्साह और अनुशासन के वातावरण में हुआ। यह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 30 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें एनसीसी कैडेट्स को सैन्य एवं सामाजिक दायित्वों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।