गुरुग्राम: गुरुग्राम के भोंडसी जेल में आयोजित हुई जेल लोक अदालत, बंदियों को मिली निःशुल्क कानूनी सहायता
हरियाणा के गुरुग्राम में भोंडसी जेल में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विचाराधीन बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निशा ने जेल का निरीक्षण कर कई सुधारों के निर्देश भी दिए।