होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम पुलिस लाइन में ‘ग्राम एवं नगर रक्षा समिति’ के जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन, कलेक्टर और SP उपस्थित
मंगलवार को पुलिस लाइन नर्मदापुरम के प्रांगण में ‘ग्राम एवं नगर रक्षा समिति’ का भव्य जिला स्तरीय सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय एवं सहयोग की एक सशक्त मिसाल के रूप में देखा गया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस थोटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।