संडीला: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइया गांव में गेहूं के खेत से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस पहचान में जुटी
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइया गांव में एक गेहूं के खेत से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। झरोइया निवासी राकेश सिंह अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल कटवा रहे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस न बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा।