जमुआ: चित्तरडीह में एक घर के तीन कमरों से करीब दो लाख का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Jamua, Giridih | Aug 19, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के चित्तरडीह गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक ही घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर नगदी, जेवर, बर्तन, साड़ी समेत करीब दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह 6 बजे गृह स्वामी को इसकी जानकारी हुई।चोरी की इस घटना से लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।बताया जाता है कि चित्तरडीह गांव के रहने वाले ननकी देवी, कंचन देवी और सुलेखा द