सिराथू: रसूलपुर गिरसा के पास ट्रक ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचला, महिला की हुई मौत और पुरुष की हालत गंभीर
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा के पास सोमवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवरों को कुचल दिया है। बाइक पर एक महीना और एक पुरुष थे ट्रक के पिछला चक्का के नीचे आकर महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि घटना में पुरुष गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।