सिराथू: शाहज़ादपुर में घर के बाहर खड़े दो ई-रिक्शा को बुलेरो सवार खींचकर ले गए, दोनों की बैटरियां चुराई
कोखराज थाना क्षेत्र के शाहज़ादपुर गाँव के प्रवेश सोनकर के पास दो ई रिक्शा है जिसे चलवा कर वह अपना परिवार चलाता है। रविवार दोपहर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए प्रवेश ने बताया कि उनके घर के बाहर खड़े दोनों ई-रिक्शा को बोलेरो सवार लोग दूर खींच ले गए थे फिर दोनों ई रिक्शा की बैट्रींयों को चुरा लिया और ई रिक्शा छोड़ दिया है।यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।