सिराथू: कड़ा धाम थाने में रमजान और होली को लेकर इलाके के संभ्रांत लोगों के साथ हुई पीस कमेटी की बैठक
पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र कुमार के निर्देश पर रविवार को शाम कड़ा धाम पुलिस स्टेशन में एक अहम बैठक स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और राजस्व अधिकारी ने किया है।बैठक में स्थानीय समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया है।रमजान और होली को लेकर चर्चा की गई है।अधिकारियों ने कहा कि आपसी तालमेल बना कर दोनों पर्व मनाया जाए।किसी तरह की समस्या से लिये पुलिस को सूचित करें।