सिराथू: चकसैनी गांव में घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा हुआ चोरी, खोजबीन के बाद पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
सैनी थाना क्षेत्र के चकसैनी गाँव के रहने वाले राजू सोनकर पुत्र अशोक सोनकर ने रविवार दोपहर पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया है।राजू सोनकर ने बताया कि उनका ई रिक्शा घर के बाहर खड़ा था चोरी हो गया है।बताया कि दो महीने पहले ही उन्होंने ई रिक्शा खरीदा था जिसे चलाकर वह परिवार पलता था।सुबह से दोपहर तक खोजबीन शुरू किया लेकिन जब पता नहीं चल सका तो तहरीर पुलिस को दिया है।