सिराथू: शीतला धाम दर्शन करने आए एक परिवार की बच्ची माता-पिता से बिछड़ी, एंटी रोमियो टीम ने ढूंढकर परिवार के सुपुर्द किया
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम में सोमवार को एक परिवार दर्शन करने के लिए आया था।प्रयागराज के हिरामनपुर के रहने वाले मोनू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आए थे।उनकी बड़ी बच्ची परिवार से बिछड़ गई जिसका नाम स्वाति था।काफी देर ढूंढने के बाद भी नहीं मिली तो ड्यूटी कर रही एंटी रोमियो महिला पुलिस टीम को सूचना दी टीम ने बच्चों को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।