चित्तौड़गढ़। जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 15वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाली शगुन आगाल का सम्मान समारोह आयोजित किया। जिला अध्यक्ष लीला आगाल ने कहा कि शगुन की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।