रूपवास: भरतपुर: सिरोंद में एग्रीटेक मीट के दौरान ग्रामीणों को योजनाओं की मिली जानकारी
भरतपुर। बंशी पहाड़पुर के सिरोंद गांव में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट अभियान रथ पहुंचा। तहसीलदार अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। ऑडियो-वीडियो और नुक्कड़ नाटकों से खेती की वैज्ञानिक पद्धति, महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गई।