सोमवार की शाम पोड़ैयाहाट के समीप हाईवे में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार संजय मड़ैया की मौत हो गयी थी। मंगलवार की सुबह पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और दोपहर परिजनों को शव सौंपा गया। मृतक का भाई भी घायल हुआ था जिसका इलाज सदर अस्पताल में होने के बाद उसे भागलपुर रेफर किया गया।