RCFC प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में बनाए गए दिल्ली के सवालों के जवाब : गुरु शरण परमार
जोगिंदर नगर/उमेश कुमार।
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र RCFC जोगिंदर नगर जो कि हर्बल गार्डन में स्थित एक संस्थान है जो 2017 से यहाँ पर कार्यरत है और राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड भारत सरकार से प्राप्त ग्राँट से औषधीय पौधों व बीजों पर अनुसंधान करता है और प्रयोगशाला में सारा अन्वेशण करके पास उच्च गुणवत्ता के बीज और नर्सरी औषधीय पौधों की खेती किसानी से जुड़े कृषकों को सब्सिडी के साथ उपलब्ध करवाता है l पिछले कुछ समय से इस संस्थान की कार्यप्रणाली पर इसकी फंडिंग एजेंसी राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने सवाल उठाए थे और इसे यहाँ से बंद करके सोलन ले जाने का प्रस्ताव रखा था l जोगिंदर नगर में इस संस्थान को बचाने के लिए जब से संघर्ष समिति का गठन किया गया तब से इसके स्थानांतरण पर फौरी रोक लगी हुई है मगर समिति इसके निरस्तीकरण के लिखित आदेश लेने व इसकी ग्रांट बहाल करवाने के लिए पिछले 36 दिन से रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन पर डटी हुई है l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि जब आयुष सचिव भारत सरकार से संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई थी तो उन्होंने बोला था कि 37 प्रश्न ऐसे हैं जिनके जवाब से वह संतुष्ट नहीं हैं तो उसी विषय को लेकर आज प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाई गई और उन सब सवालों के जवाब बनाए गए और एक दो दिनों में सारी रिपोर्ट बनाकर सब के हस्ताक्षर युक्त जवाब प्रोजेक्ट इंचार्ज के द्वारा दिल्ली में जमा करवाए जाएंगे l खबर लिखे जाने तक बैठक अभी चली ही हुई थी और बैठक का कोरम पूरा हो गया था l वहीं आज क्रमिक भूख हड़ताल के 36वें दिन बदेहड़ पंचायत से रतन चंद, रविंद्र कुमार, निचला गरोडू से सुभाष कुमार और नगर परिषद जोगिंदर नगर से राज बंसल बैठे l इस अवसर पर कुशाल भारद्वाज, अजय ठाकुर, ज्ञान चंद ठाकुर, शुभ राय धरवाल, तारा चंद, भूपेंद्र ठाकुर, विशाल शर्मा, कांशीराम वर्मा, कर्म चंद, लाभ सिंह, रत्न चंद ठाकुर, अर्जुन सिंह, रमेश, प्रीतम ठाकुर, लकी व प्रेम आदि मौजूद रहे l