गोवर्धन: गोवर्धन के मंदिर परिसर में दबंगों का तांडव, मारपीट का वीडियो वायरल, श्रद्धालु हुए दहशत में
यह वीडियो 17 अप्रैल की शाम का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगों की एक टोली मंदिर में बैठे लक्ष्मण मुखिया और उनके भतीजे मोहित पर टूट पड़ी। हमलावरों के हाथ में लाठी-डंडे थे और वे बेखौफ होकर प्रहार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विवाद यात्री सेवा और पूजा-अर्चना के वर्चस्व को लेकर शुरू हुआ था, जिसने कुछ ही देर में खूनी संघर्ष हुआ