हज़ारीबाग: समाज कल्याण विभाग हजारीबाग का डायन प्रथा उन्मूलन अभियान जागरूकता रथ उपायुक्त आवासीय कार्यालय परिसर से रवाना
हज़ारीबाग में सामाजिक कुरीति को दूर करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग के द्वारा चार जन जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त नैन्सी सहाय ने उपायुक्त आवासीय कार्यालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा सभ्य समाज में डायन प्रथा एक कलंक की तरह है। यदा कदा इस तरह की बातें/ ख़बरें राज्य एवं ज़िले में आती है।