हजारीबाग प्रवर्तन निदेशालय ने मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबी हजारीबाग के कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम मंगलवार को सुबह इजहार अंसारी के मिल्लत कॉलोनी स्थित घर और कुजू ओपी क्षेत्र स्थित कोयला प्लांट में पहुंचकर छापेमारी की थी।