हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ में सहकार से समृद्धि विषय पर एक दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
संयुक्त निदेशक कार्यालय प्रमण्डल हजारीबाग कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रमण्डलीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया । सहकार से समृद्धि विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रमण्डलीय जिला हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा एवं चतरा जिला के सभी पैक्स अध्यक्ष एवं अन्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों ने भाग लिया ।