हज़ारीबाग: डीटीओ हज़ारीबाग़ ने NH 33 नगवां टोल प्लाजा के पास चलाया चेकिंग अभियान
हजारीबाग ज़िला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बुधवार देर शाम हजारीबाग के NH33 टोल प्लाजा नगवां के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही कई वाहनों में रेडियम भी लगाया गया। डीटीओ हजारीबाग ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के वजह कोहरा देखा जा रहा है और विजिबिलिटी बिल्कुल कम हो गई है । ऐसे स्थिति में सड़क में चलते वक्त कई वाहन दूर से नहीं दिखाई पड़ती हैं और दुर्घटना की बड़ी संभावना बनी रहती है ।