हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जी के 357 वे प्रकाश परब (गुरुपरब) को समर्पित विशेष दिवान लगा
48 घंटे से रखे श्री अखंड पथ साहिब की समाप्ति बुधवार को हुई ।हज़ारीबाग़ गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह जी के 357 वे प्रकाश परब (गुरुपरब) को समर्पित विशेष दिवान लगा ।इस दौरान अमृतसर से आये हजूरी रागी भाई करमजीत सिंह जी ने कीर्तन से निहाल किया । हज़ारीबाग़ गुरूद्वारे के ग्रंथि भाई परमजीत सिंह जी ने सिरोपा देकर सांसद जयंत सिन्हा को सम्मानित किया।