पुष्पराजगढ़: राजेंद्रग्राम में कृषि कल्याण वर्ष 2026 रथ यात्रा का शुभारंभ
शनिवार 5:00 बजे राजेंद्र ग्राम में कृषि कल्याण रथ यात्रा को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस से किसानों के हित में चलाई जा रही इस जागरूकता यात्रा के माध्यम से किसानों को खाद, उर्वरक, बीज एवं कृषि संबंधी योजनाओं की सरल एवं सुगम जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि किसानों को आवश्यक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।